ब्रेकिंग न्यूज़

अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि RR vs CSK: नई जर्सी में पुराने साथियों से दो -दो हाथ करेंगे जड्डू, सैमसन भी धोनी के साथ हैं RR को पटखनी देने को तैयार

Home / business / गिरते शेयर बाज़ार के बीच सोने ने लगाई ऊंची छलांग, पहुंचा रिकॉर्ड स्तर...

गिरते शेयर बाज़ार के बीच सोने ने लगाई ऊंची छलांग, पहुंचा रिकॉर्ड स्तर पर

22-Jun-2020 05:04 PM

DESK : सोने की चमक से आकर्षित होने वाले लोगों के लिए बुरी खबर है. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने ने रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल कर ली है. देश भर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 647 रुपये प्रति 10 ग्राम उछल कर 48300 रुपये पर पहुंच गया है. ये अब तक का नया रिकॉर्ड स्तर है. वहीं 23 कैरेट सोने का भाव भी 645 बढ़कर 48107 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है. जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 593 रुपये तेज होकर 44243 और 18 कैरेट का 36225 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.


इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)  के अनुसार 22 जून 2020 को सोने-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर रहीं.

Gold 999 --- 48300   

Gold 995 --- 48107   

Gold 916 --- 44243   

Gold 750 --- 36225    

Gold 585 --- 28256   

Silver 999 --- 49061 Rs/Kg


इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य निकला जाता है. 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना अभी 0.5 फीसदी उछाल के साथ 1751.63 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया. इससे  पहले सोने ने रिकॉर्ड उंचाई 18 मई को हासिल की थी. इकनोमिक एक्सपर्ट की माने तो भारत-चीन तनाव और हांगकांग के माहौल का भी अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजारों पर बुरा असर पड़ा रहा है.

दरअसल, जब-जब दुनिया में आर्थिक संकट गहराया है, सोने ने अपनी चमक बिखेरी है, कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ सोने में निवेश का दायरा बढ़ता जा रहा है. शेयर में निवेश करने वाले लोग भी कोरोना संकट की वजह से सोने में निवेश को सुरक्षित विकल्प के तौर पर देख रहे हैं.