ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / business / प्राइवेट जॉब छूटने पर भी दो साल तक सरकार देगी पैसे, ऐसे उठाएं...

प्राइवेट जॉब छूटने पर भी दो साल तक सरकार देगी पैसे, ऐसे उठाएं इसका फायदा

23-Jan-2020 01:00 PM

DESK : प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले हर लोग हमेशा इनसेक्यूर फील करते है. जॉब जाने का डर हमेशा बना रहता है.  लेकिन अब ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है, अगर किसी वजह से आपकी नौकरी छूट जाती तो भी आपको घर बैठे 24 महीने की सैलरी मिलेगी. इसके लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने बड़ा स्टेप उठाया है. 

ESIC के 'अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना' के तहत नौकरी जाने पर सरकार आपको आर्थिक तौर पर दो साल तक मदद करेगी. ESIC रोजगार की अनैच्छिक हानि या गैर-रोजगार चोट के कारण स्थायी अशक्तता के मामले में 24 माह की अवधि के लिए हर महिने नकद राशि का भुगतान करता है.

इस योजना का लाभ उठाने के लिए ESIC के बेवसाइट पर जाकर अटल बीमित व्‍यक्ति कल्‍याण का रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके बाद फॉर्म डाउनलोड कर ESIC के किसी ब्रांच में जमा करवाना होगा. इसके साथ 20 रुपये का नॉन-ज्‍यूडिशियल पेपर पर नोटरी से एफिडेविड करवाना होगा. इसकी ज्‍यादा जानकारी के लिए www.esic.nic.in पर जाकर इसके बारे में जान सकते हैं. 

लेकिन इसका फायदा आपको बस एक बार ही मिल सकता है. ESIC से बीमित कोई भी ऐसा व्‍यक्ति जिसे किसी कारण से कंपनी से निकाल दिया जाता है या उस व्‍यक्ति पर किसी तरह का आपराधिक मुकदमा दर्ज होता है तो उसे इसका लाभ नहीं दिया जाएगा. इसके साथ ही वैसै लोग जो VRS लेंगे, उनको भी इसका लाभ नहीं मिलेगा.