मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
27-Aug-2020 09:45 AM
DESK : कोरोना संकट के बीच हैकर्स काफी ज्यादा एक्टिव हैं. आए दिन वे सेंधमारी करने का काम कर रहे हैं. इन सब के बीच एक बड़ी खबर आई है कि हैकर्स ने अब RailYatri के सर्वर में सेंध लगाया है.
साइबर सिक्योरिटी फर्म ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रेलयात्री ने अनसिक्योर सर्वर पर लाखों लोगों का डेटा रखा हुआ था, जिसे लीक कर दिया गया है. टिकट बुक करने वालों की लोकेशन, यूपीआई आईडी, पेमेंट लॉगिन, बस बुकिंग, ई-मेल एड्रेस, नाम और कॉन्टेक्ट नंबर्स जैसी जानकारिओं को लीक किया गया है.
Safety Detectives नाम की सिक्योरिटी फर्म ने दावा किया है कि यात्रियों के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से जुड़ी जानकारियां भी लीक की गई है. फर्म का दावा है कि एप पर अनएंक्रिप्टेड और बिना पासवर्ड वाले सर्वर पर यूजर्स का डेटा रखा था जिसका साइज लगभग 43 जीबी है. इनमें अधिकतर डेटा भारतीय लोगों का ही है. हालांकि इस रिपोर्ट पर रेलयात्री ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन सर्वर को फिलहाल बंद कर दिया गया है.