BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र
17-Jul-2020 05:11 PM
Desk : आज से भारत सरकार ने फ्रांस और अमेरिका के साथ एक द्विपक्षीय समझौते के तहत इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू कर दी है. इसकी जानकारी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी है. उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ हफ्ते में इसी तरह के समझौते जर्मनी और फ्रांस के साथ भी किये जायेंगे.
इस समझौते के तहत 18 जुलाई से एयर फ्रांस दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और पेरिस के बीच 28 इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने वाली है. वहीं अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइंस 17 जुलाई से 31 जुलाई के बीच 18 इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने वाली है. यूनाइटेड एयरलाइंस रोजाना दिल्ली और न्यूयॉर्क के बीच उड़ान भरेगी. इसके साथ ही एक सप्ताह में 3 दिन दिल्ली और सैन-फ्रांसिस्को के बीच उड़ान भरेगी.
कोरोना महामारी की वजह से अभी द्विपक्षीय एयर बबल समझौते के माध्यम से नागरिकों की एक से दूसरे देश आने-जाने की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है. साथ ही इस यात्रा में यात्रियों के सुरक्षा और बीमारी से बचाव के पुख्ता इंतजाम किये जायेंगे.
दरअसल, दुनिया भर में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत ने 23 मार्च से अन्तर्राष्ट्रीय और घरेलू फ्लाइट पर रोक लगा दी थी. लगभग दो महीने बाद 25 मई से घरेलू फ्लाइट शुरू कर दी गयी पर अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों पर रोक जारी थी.