Purnea News: धनतेरस के मौके पर बाजारों में रौनक देखने को मिली। वहीं, महिंद्रा वाहनों के प्रति लोगों का भरोसा भी कायम नजर आया। पूर्णिया स्थित ब्रजेश ऑटोमोबाइल में धनतेरस पर ग्राहकों ने जमकर वाहनों की खरीदारी की। इस दौरान करीब 350 वाहनों की रिकॉर्ड बुकिंग हुई, जबकि 100 वाहनों की डिलीवरी दी गई।
इस बार ग्राहकों की पहली पसंद महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन, थार और एक्सयूवी रही। इन मॉडलों की खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इसके अलावा कमर्शियल सेगमेंट में भी इलेक्ट्रिक और डीजल वाहनों की अच्छी बिक्री हुई।
ब्रजेश ऑटोमोबाइल के निदेशक बृजेश मिश्रा ने बताया कि इस बार धनतेरस पर बाजार काफी अच्छा रहा। ग्राहकों ने महिंद्रा ब्रांड पर भरोसा जताते हुए बड़ी संख्या में वाहनों की बुकिंग और खरीदारी की।
उन्होंने बताया कि धनतेरस के मौके पर ब्रजेश ऑटोमोबाइल में करीब 50 करोड़ रुपये के वाहनों की बिक्री हुई। ग्राहकों के उत्साह और शानदार प्रतिक्रिया से संस्थान में उत्सव जैसा माहौल रहा।