ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / business / Dhanbad Gaya Train:धनबाद-गया रेलखंड पर 4 अप्रैल को होगा स्पीड ट्रायल, 160 किमी/घंटे...

Dhanbad Gaya Train:धनबाद-गया रेलखंड पर 4 अप्रैल को होगा स्पीड ट्रायल, 160 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

Dhanbad Gaya Train: धनबाद-गया रेलखंड पर अब ट्रेनें 130 की बजाय 160 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। रेलवे ने इस स्पीड अपग्रेड के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 4 अप्रैल को इसका स्पीड ट्रायल किया जाएगा|

29-Mar-2025 07:41 PM

By First Bihar

Dhanbad Gaya Train: धनबाद-गया रेलखंड पर अब ट्रेनों की गति 130 किमी/घंटे से बढ़ाकर 160 किमी/घंटे की जा रही है, जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि 4 अप्रैल को इस रूट पर 160 किमी/घंटे की रफ्तार का स्पीड ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल को सफल बनाने के लिए मेगा ब्लॉक लेकर सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए गए हैं।


रेलवे ने पुराने पुलों के गर्डर बदलकर उन्हें नया बनाया है, साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिग्नल सिस्टम को आधुनिक तकनीक से अपग्रेड किया गया है। स्वचालित सिग्नल प्रणाली को बढ़ावा देने के साथ-साथ सभी पैनलों को बदलकर रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम से लैस किया गया है। ट्रायल के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रियों और स्थानीय लोगों को धनबाद-गया रेल लाइन के नजदीक न आने की सलाह दी गई है।