ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा

Home / business / देश में कोयला संकट जारी, 135 में से 18 थर्मल पावर प्लांटों में...

देश में कोयला संकट जारी, 135 में से 18 थर्मल पावर प्लांटों में खत्म हुआ कोयला

14-Oct-2021 03:16 PM

DESK: कोयला संकट देश में अब भी जारी है। अभी 135 पावर प्लांट देश में ऐसे हैं जहां कोयले से बिजली तैयार की जाती है। सरकारी आंकड़े की यदि बात की जाए तो 18 प्लांटों में तो कोयला पूरी तरह खत्म हो चुका है। 20 प्लांट ऐसे हैं जहां एक सप्ताह का ही स्टॉक बचा है। ये स्थिति तब है जब इस साल कोल इंडिया लिमिटेड ने कोयले का रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन किया है। फिर भी कोयला संकट क्यों है यह समझ से परे हैं।


देश में कोयला संकट पर पिछले दिनों केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह का बयान सामने आया था। जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी कि कोयला संकट को बेवजह प्रचारित किया जा रहा है। जबकि इसकी हकीकत यह है कि हमारे पास कोयले का पूरा स्टॉक मौजूद है।


केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने यह भी कहा था कि दिल्ली में बिजली संकट ना अभी था और ना ही भविष्य में होगा। हमारे पास कोयले का पूरा स्टॉक है। कोयले की कमी की बातें पता नहीं क्यों फैलायी जा रही है। बेवजह इसे प्रचारित किया जा रहा है। हकीकत यह है कि हमारे पास कोयले की कोई कमी नहीं है। बिजली को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं  है। कोयले के स्टॉक पर हमारी पूरी नजर है।


वही कोयले का पर्याप्त स्टॉक नहीं होने से बिजली उत्पादन पिछले कुछ दिनों से प्रभावित हो रहा है। इस संकट के बीच गुरुवार को कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी रांची पहुंचे। जहां से सीधे चतरा स्थित अशोक ओपन कास्ट कोयला खदान गये और वहां का दौरा किया। 


इस दौरान कोयला मंत्री जोशी ने बताया कि कोयले के स्टॉक को बढ़ाने की कोशिश हो रही है। इसी के तहत 15 अक्तूबर से दो मिलियन टन कोयले की आपूर्ति होगी। केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि देश में बिजली संकट पर केंद्र सरकार की विशेष नजर है। जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा।


सरकारी आंकड़े जो सामने आए हैं उसके अनुसार देश के 135 पावर प्लांट में से 18 प्लांटों में कोयला पूरी तरीके से खत्म हो चुका है। जिसका खासा असर बिजली उत्पादन पर  पड़ने की संभावना नजर आ रही है।