अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Mar-2020 10:17 AM
MUMBAI : कोरोना के कहर ने शेयर बाजार की कमर तोड़ कर रख दी है. कोरोना के खौफ से शेयर मार्केट क्रैश हो गया है. शुक्रवार को शेयर बाजार जबरदस्त उछाल के साथ बंद हुआ था. लेकिन आज मार्केट खोलते के साथ ही जबरदस्त गिरावट देखी गई. मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक कोरोना ने 15 मिनट के दौरान निवेशकों का आठ लाख करोड़ रुपए डूबो दिया.
शेयर मार्केट में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है. बाजार खुलने के 15 मिनट बाद सेंसेक्स 2433 अंकों की भारी गिरावट के साथ 27400 के आसपास ट्रेंड कर रहा था जबकि निफ्टी में 693 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई है. बाजार में ये शुरुआती गिरावट है
पिछले हफ्ते चार दिनों तक शेयर मार्केट में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन शुक्रवार को मार्केट में जबरदस्त उछाल दर्ज हुआ था. जिसके बाद सेंसेक्स 1627 अंक और निफ्टी 486 अंक चढ़कर बंद हुआ था. लेकिन आज बाजार खुलते ही औंधे मुंह गिर गया है. बता दें कि जनता कर्फ्यू के बाद बाजार में दहशत फैल गई है.