Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा
21-Oct-2021 03:38 PM
PATNA : केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी है. दिवाली से पहले सरकार ने उन्हें बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा किया है. आज हुई कैबिनेट मीटिंग में इसे मंजूरी दी गई है. डीए और डीआर की ये बढ़ोतरी 1 जुलाई से दिसंबर 2021 तक के लिए लागू होगी.
इस बार हुई डीए में बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 फीसदी हो गया है. वहीं, पेंशनभोगियों की महंगाई राहत भी इजाफे के बाद 31 फीसदी हो गई है. इस फैसले से करीब 49 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 63 लाख पेंशनभोगियों को राहत मिलेगी.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि इसके लिए सरकार को हर साल 9488 करोड़ रुपये करीब हर साल सरकार खर्च करेगी. यह बढ़त 1 जुलाई 2021 से लागू होगी. गौरतलब है कि इस साल जुलाई में ही सरकार ने महंगाई भत्ता में 11 फीसदी की बढ़त कर इसे 28 फीसदी किया था. इससे पहले DA का भुगतान 17 फीसदी की दर से हो रहा था.
दरअसल, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में छमाही आधार पर दो बार इजाफा किया जाता है. कोरोना की वजह से लगातार तीन छमाही तक महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी नहीं की गई थी.