ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / business / सामान खरीदते वक्त आप भी लेते हैं बिल, तो इस योजना का उठाएं...

सामान खरीदते वक्त आप भी लेते हैं बिल, तो इस योजना का उठाएं लाभ, मिल सकता है 1 करोड़ रुपये

05-Feb-2020 08:57 AM

DELHI : अगर आप सामान खरीदते समय बिल जरुर लेते हैं तो अब आपकी ये आदत आपको करोड़पति बना सकती है. ऐसे लोगों के लिए केंद्र सरकार एक योजना लाने जा रही है, जिसमें 10 लाख से लेकर 1 करोड़ तक के इनाम दिए जाएंगे. 

दसअसल केंद्र सरकार सामान खरीदने पर बिल लेने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की योजना बना चुकी है. वैसे ग्राहक जो खरीदारी पर बिल लेंगे वे 'जीएसटी लॉटरी' योजना के तहत 10 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ तक की राशि जीत सकते हैं. CBIC के सदस्य जॉन जोसफ ने कहा कि GST के हर बिल पर ग्राहकों को लॉटरी जीतने का मौका मिलेगा. 

उन्होंने कहा कि 'हम एक नयी लॉटरी प्रणाली लेकर आए हैं. जीएसटी के तहत प्रत्येक बिल पर लॉटरी जीती जा सकेगी. इसका ड्रॉ निकाला जाएगा. लॉटरी का मूल्य इतना ऊंचा है कि ग्राहक यही कहेगा कि 28 प्रतिशत की ‘बचत’ नहीं करने पर मेरा पास 10 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये जीतने का मौका होगा. यह ग्राहक की आदत में बदलाव से जुड़ा सवाल है.'

इस याजना का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को पोर्टल पर बिल अपलोड करना होगा. इसका ड्रा कंप्यूटर के माध्यम से निकाला जाएगा और ग्राहको को इसकी सूचना भेज दी जाएगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में एक टीम रहेगी जो जीएसटी परिषद प्रस्तावित लॉटरी योजना की समीक्षा करेगी. परिषद यह भी फैसला करेगी कि इस योजना के तहत न्यूनतम बिल की सीमा क्या हो. लॉटरी विजेताओं को पुरस्कार उपभोक्ता कल्याण कोष से दिया जाएगा.