ब्रेकिंग न्यूज़

LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

Car Loan: आप 'कार' लेने की सोच रहे हैं ? ...तो अपनाएं 20×4×10 का फॉर्मूला, जो इसे अपना लिया वह सस्ती गाड़ी घर लाएगा ...

Car Loan: नए दौर में कार एक जरूरत बन गई है. ज्यादातर लोग सही प्लानिंग किए ही कार लोन लेते हैं और बाद में ईएमआई के बोझ तले दब जाते हैं. अगर आप 20×4×10 का फॉर्मूला अपनाते हैं तो बड़ी राहत मिलेगी.

12-Feb-2025 03:48 PM

By First Bihar

Car Loan:  अगर आप कार लेना चाहते हैं...लोन से लेना चाहते हैं तो आपको यह फार्मूला अपनाना चाहिए। भारत में अधिकांश लोग बिना प्लानिंग के ही कार लोन लेते हैं . बाद में ईएमआई के बोझ तले ऐसे दब जाते हैं कि कार मुसीबत का सबब बन जाती है. आदमी टेंशन में आ जाता है. अगर आप 20×4×10 फॉर्मूला अपनाते हैं, तो आप सफल हो सकते हैं.  आपको न सिर्फ सस्ती कार मिलेगी, बल्कि बिना ज्यादा दबाव के इसे खरीद भी सकेंगे.

अगर आप लोन पर कार खरीदना चाहते हैं कि कितना डाउन पेमेंट करना चाहिए, वेतन का कितना फीसदी लोन लेना चाहिए, और कितने महीने के लिए लोन लेना चाहिए? स्मार्ट वित्तीय़ स्ट्रैटेजी यही है कि कार खरीदते समय 20 फीसदी डाउन पेमेंट करनी चाहिए. 20 फीसदी डाउन पेमेंट करने से आपको काफी फायदा मिलेगा. इससे आपका लोन अमाउंट कम होगा और ब्याज में भी बचत होगी. इसे कहते हैं 20% वाला फार्मूला. 

वहीं,  कार लोन की अवधि 4 साल से अधिक नहीं रखना चाहिए. यानि 48 महीने में आप कार लोन की राशि चुकता कर दें. ज्यादा लंबे समय तक लोन लेने पर ब्याज का बोझ बढ़ जाता है. कम अवधि का लेन लेने पर ब्याज की राशि में बचत होती है.इसे कहते हैं 4 फीसदी वाला फार्मूला. 

अगर आप वेतनभोगी हैं तो आपकी मासिक आय का ईएमआई 10 फीसदी रखनी चाहिए। सैलरी के 10% से ज्यादा इएमआई नहीं होनी चाहिए. इससे आप पर बोझ नहीं पड़ेगा. अन्य वित्तीय जरूरतें भी आसानी से पूरी हो सकेंगी. यह हुआ 10 फीसदी वाला फार्मूला.

अगर आप 10 लाख रू तक की कार खरीदना चाहते हैं तो 20×4×10 फॉर्मूले को फॉलो करें. ऐसे में आप  20 फीसदी डाउन पेमेंट यानि 2 लाख रुपये का भुगतान करें. 8 लाख रुपये का लोन 4 साल में चुकाने की सोचें. आपकी सैलरी 50,000 रु है, तो आपकी ईएमआई 5,000 होनी चाहिए. इससे ज्यादा होने पर आप वित्तीय बोझ तले दब सकते हैं.