ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

Home / business / Business in Village: गांव में बिजनेस करके बन जाएंगे मालामाल! सरकार भी करती...

Business in Village: गांव में बिजनेस करके बन जाएंगे मालामाल! सरकार भी करती है मदद, जानिये ये बेस्ट स्कीम

Business in Village: अगर आप जॉब करने के बजाय गांव में बिजनेस सेट अप करना चाहते हैं तो ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। गांव में रहकर बिजनेस करने के लिए सरकार भी आपकी मदद करती है।

15-Apr-2025 11:51 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Business in Village: आजकल बहुत से युवा नौकरी करने के बजाये खुद का बिजनेस करके अच्छी कमाई कर रहे हैं। अगर आप गांव में रहकर अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए गु़डन्यूज है। अब सिर्फ शहरों में नहीं, बल्कि गांव में भी छोटे उद्योग, डेयरी फार्मिंग, दुकानदारी, टेलरिंग, फूड प्रॉसेसिंग जैसे बिजनेस शुरू करने वालों को केंद्र सरकार की कई योजनाओं से सीधी मदद मिल रही है।


केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत सरकार न सिर्फ लोन देती है, बल्कि कई मामलों में सब्सिडी और ट्रेनिंग भी उपलब्ध कराती है। जिससे आप गांव में रहकर अच्छा बिजनेस कर सकते हैं साथ ही अच्छी प्रॉफिट भी कमा सकते हैं। आइए जानते हैं उन सरकारी योजनाओं के बारे में जो गांव में कारोबार करने का सपना साकार कर सकती हैं।


प्रधानमंत्री मुद्रा योजना- इस योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के मिलता है। आप चाहें तो किराना स्टोर, साइकिल रिपेयरिंग, कपड़ों की दुकान या फिर कोई छोटा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोल सकते हैं।


स्टार्टअप इंडिया योजना- अगर आपके पास कोई नया आइडिया है। जैसे ऑर्गेनिक खेती, ऑनलाइन बिक्री या फार्म टेक्नोलॉजी, तो स्टार्टअप इंडिया के तहत आप टैक्स छूट, निवेश और सरकारी ट्रेनिंग का लाभ उठा सकते हैं।


राष्ट्रीय पशुधन मिशन- अगर आप डेयरी, बकरी पालन या मुर्गी पालन जैसा पशुपालन बिजनेस करना चाहते हैं तो इस योजना के तहत सब्सिडी और लोन दोनों मिल सकते हैं। खासकर ग्रामीण युवाओं और किसानों को इसका लाभ मिलता है।


प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम- यह योजना गांव में स्वरोजगार और कुटीर उद्योग को बढ़ावा देती है। इस योजना के तहत टेलरिंग यूनिट, मसाले पीसने की यूनिट, फर्नीचर वर्कशॉप जैसी योजनाओं के लिए सरकार 25%–35% तक सब्सिडी देती है।


इन सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी आप इन योजनाओं की बेवसाइट पर भी देख सकते हैं।