बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
01-Feb-2026 03:01 PM
By FIRST BIHAR
Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 में F&O (फ्यूचर्स और ऑप्शंस) ट्रेडिंग पर STT (सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स) बढ़ाने का ऐलान किया गया। ऑप्शन पर STT को 0.1% से बढ़ाकर 0.15% किया गया, जबकि फ्यूचर्स पर 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया गया। पिछली बजट में भी STT बढ़ाई गई थी। इस ऐलान के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई।
इंट्राडे के दौरान सेंसेक्स में 2,000 अंकों की गिरावट आई, जबकि निफ्टी 700 अंक लुढ़क गया। कैपिटल सेक्टर के शेयरों में विशेष रूप से दबाव रहा। दोपहर 1 बजे सेंसेक्स 600 अंक टूटकर 81,700 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 220 अंक टूटकर 25,100 पर था। बीएसई और ग्रो जैसे शेयरों में हाहाकार मचा हुआ है। वेदांता, हिंदुस्तान जिंक और हिंदुस्तान कॉपर में भारी गिरावट देखी गई।
बीएसई टॉप 30 शेयरों में केवल 3 शेयर बढ़त में थे, जबकि 27 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे थे। सनफार्मा, टीसीएस और कोटक महिंद्रा को छोड़कर बाकी शेयर लगभग 8% तक टूटे। ऑटो, फार्मा, FMCG और बैंकिंग सेक्टर समेत सभी प्रमुख सेक्टरों में दबाव देखा गया। पीएसयू बैंक सेक्टर में भी गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन में भी बड़ी गिरावट आई है। कल 460 लाख करोड़ रुपये थी, जो आज घटकर 452 लाख करोड़ रुपये हो गई। STT बढ़ोतरी का मुख्य असर F&O में प्रीमियम खरीदने और बेचने पर पड़ा। वहीं, बजट में PIO (भारतीय मूल के व्यक्ति जो विदेश में रहते हैं) को भारतीय बाजार में निवेश की मंजूरी दी गई। इसके बाद विदेशी निवेशकों के भारत में आने की संभावना बढ़ गई है।
शुरुआती कारोबार में हिंदुस्तान जिंक के शेयर में 10%, हिंदुस्तान कॉपर में 18% और हिंदुस्तान एल्युमिनियम में 5%, हिंडाल्को में 7% की गिरावट देखी गई। हालांकि, डिफेंस स्टॉक्स में खरीदारी देखने को मिली; BEL और Data Pattern जैसे शेयर लगभग 2% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। मेटल सेक्टर में भी कुछ रिकवरी देखी गई और ये ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे हैं।