Purnea News: ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स प्रा. लि. ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम करते हुए एक माह में 1,000 से अधिक महिंद्रा वाहनों का रजिस्ट्रेशन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके साथ ही ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स ने 3-Wheeler Segment में PAN India No. 1 Dealer बनने का गौरव हासिल किया है। यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे बिहार एवं कोसी-सीमांचल क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।



लगभग चार दशकों से ग्राहकों की सेवा में समर्पित ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के लिए यह उपलब्धि केवल बिक्री का आंकड़ा नहीं, बल्कि वर्षों से ग्राहकों के साथ बने विश्वास, आत्मीय संबंध और बेहतर सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।



इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के प्रबंध निदेशक ब्रजेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि एक माह में 1,000 से अधिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन और 3-Wheeler Segment में PAN India No. 1 Dealer बनना हमारे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। यह सफलता हमारे अकेले की नहीं, बल्कि हमारे ग्राहकों, महिंद्रा के अधिकारियों, फाइनेंस एवं इंश्योरेंस पार्टनर्स और टीम ब्रजेश के प्रत्येक सदस्य के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।



उन्होंने इस उपलब्धि के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहयोगियों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से राजीव ठाकुर, GM; सत्यप्रकाश, Product Head; एवं राकेश कुमार सिन्हा, Upcountry Manager के निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग एवं टीम पर विश्वास ने इस उपलब्धि को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



ब्रजेश चंद्र मिश्रा ने सभी बैंकिंग एवं फाइनेंस पार्टनर्स तथा इंश्योरेंस पार्टनर्स के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से ग्राहकों को वाहन खरीदने की प्रक्रिया को सरल एवं सुविधाजनक बनाने में निरंतर सहायता मिली है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि का सबसे बड़ा श्रेय ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के सम्मानित ग्राहकों को जाता है।



उन्होंने कहा कि हमारे ग्राहकों ने ब्रांड महिंद्रा के साथ-साथ ब्रांड ब्रजेश पर जो विश्वास जताया है, वही हमारी सबसे बड़ी पूंजी और सबसे बड़ी ताकत है। वर्षों से ग्राहकों के साथ बने रिश्ते और उनका स्नेह हमें लगातार बेहतर करने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा देता है। हम अपने प्रत्येक ग्राहक के प्रति हृदय से आभारी हैं।



इस अवसर पर ब्रजेश चंद्र मिश्रा ने टीम ब्रजेश के सभी सदस्यों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह सफलता सेल्स टीम तक सीमित नहीं है, बल्कि सेल्स, सर्विस, स्पेयर्स, कस्टमर केयर, फाइनेंस, इंश्योरेंस, बैक ऑफिस एवं संगठन से जुड़े प्रत्येक टीम सदस्य की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।



विशेष रूप से फील्ड में लगातार सक्रिय रहने वाले फील्ड सेल्स कंसल्टेंट्स एवं ग्रामवीर पार्टनर्स के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिकूल मौसम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम ने जिस प्रतिबद्धता के साथ ग्राहकों तक पहुंच बनाई, वह पूरे संगठन के लिए प्रेरणादायक है।



ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स ने वर्ष 1986 से शुरू हुई अपनी यात्रा के लगभग 40 गौरवशाली वर्षों में ग्राहक सेवा और विश्वास को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आज कंपनी का नेटवर्क कोसी–सीमांचल के विभिन्न जिलों में हजारों ग्राहकों को सेल्स एवं आफ्टर-सेल्स सेवाएं प्रदान कर रहा है।



ब्रजेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि हम इस उपलब्धि को मंजिल नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत मानते हैं। हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में भी हम बेहतर उत्पाद, उत्कृष्ट ग्राहक सेवा और मजबूत संबंधों के माध्यम से ब्रांड महिंद्रा एवं ब्रांड ब्रजेश के प्रति लोगों के विश्वास को और मजबूत करेंगे तथा नए कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे।