ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / business / Bihar News: बिहार में बनेंगे चार और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, नीतीश सरकार की मांग...

Bihar News: बिहार में बनेंगे चार और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, नीतीश सरकार की मांग को केंद्र ने माना; केंद्रीय मंत्री ने किया एलान

Bihar News: बिहार को चार नए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर मिलेंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पटना में इसका ऐलान किया। वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार अब उद्योग और रोजगार का हब बनेगा।

11-Sep-2025 06:33 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में आयोजित बिहार आइडिया फेस्टिवल को संबोधित करते कहा कि बिहार औद्योगिक विकास की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार के विकास के लिए इंडस्ट्रियल कॉरिडोर दिया है। 


गया में 1700 एकड़ में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है, बिहार सरकार ने इसके लिए 1300 एकड़ अतिरिक्त जमीन उपलब्ध कराई है। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की 14 करोड़ आबादी की जरूरतें इतनी बड़ी हैं कि एक कॉरिडोर से हमारा काम नहीं चलेगा। हम माननीय केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से अनुरोध करते हैं कि हमें कम से कम चार और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर दें।


कार्यक्रम में मौजूद गोयल ने उपमुख्यमंत्री की मांग पर तुरंत संज्ञान लिया और घोषणा की कि बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों में चार औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही पीयूष गोयल ने नई बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज-2025 की तारीफ की और इसे देश में सबसे सरल और उदार पैकेज बताया। 


उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह एतिहासिक समय है, जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों को रोजगार देने वाले उद्योग लगाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार रफ्तार पकड़ चुका है। 


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में अब विश्वस्तरीय सड़कों का जाल बिछा है। पटना से राज्य के किसी भी कोने तक चार से पांच घंटे में पहुंचा जा सकता है। रेल विस्तार में भी बिहार आगे है, यहां 13 वंदे भारत ट्रेनें दौड़ रही हैं। गंगा किनारे दीघा से कोईलवर और मुंगेर से भागलपुर तक मैरिन ड्राइव बन रहा है। पांच बड़े एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में अब तक 17 इथेनॉल प्लांट लगाए जा चुके हैं। मक्का, गेहूं और अब चावल के खुद्दी (चावल का छोटे टुकड़े) तक को प्रोसेस कर इथेनॉल बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा है। बिहार में पिछले पांच सालों में करीब 40 लाख लोगों को रोजगार दिए गए हैं। 2025-30 में हमारा लक्ष्य एक करोड़ सरकारी नौकरी और रोजगार देने का है। 


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को 1.65 लाख करोड़ की योजनाओं का तोहफ़ा दिया है। 15 सिंतबर को वो पूर्णिया में करीब 50 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास करेंगे। दरभंगा एयरपोर्ट के बाद अब 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट की शुरुआत हो रही है। यह बिहार का सबसे बड़ा रनवे वाला हवाई अड्डा होगा।


सम्राट चौधरी ने कहा कि आज बिहार 9 हजार मेगावॉट बिजली का उत्पादन और खपत कर रहा है। हमने सड़क, बिजली, और नई औद्योगिक नीति 2025 से उद्योग के लिए माहौल तैयार किया है। आने वाले दो साल में यहां उद्योगपति बिना बुलाए आएंगे। उन्होंने कहा-बिहार बढ़ेगा, तभी देश बढ़ेगा। उद्योग बिहार की पहचान बने, यही हमारी कोशिश है। बिहार की समृद्धि से देश की समृद्धि होगी।