ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद

बिहार में चुनाव प्रक्रिया पूरी: निर्वाचन आयोग ने राज्यपाल को सौंपी रिपोर्ट, आज से आचार संहिता खत्म

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की प्रक्रिया पूरी हो गई है। निर्वाचन आयोग की टीम ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को आधिकारिक रूप से रिपोर्ट सौंप दी है। 18वीं विधानसभा गठन की अधिसूचना जल्द जारी होगी और आज से आचार संहिता खत्म हो जाएगी।

16-Nov-2025 05:09 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 संपन्न हो गया है। इस चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिली है। बिहार में चुनाव संपन्न कराने के बाद निर्वाचन आयोग की टीम राजभवन पहुंची। बिहार में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर लेने की जानकारी आधिकारिक तौर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को दी।


अब 18वीं विधानसभा के गठन की अधिसूचना जारी होगी। इसी के साथ ही आज से बिहार में आदर्श आचार संहिता खत्म हो जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल, भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद सहित कई अधिकारी राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे थे।


जहां उन्होंने बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के आलोक में निर्वाचित सदस्यों की सूची और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित अधिसूचना राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां को सौंपा। उन्होंने बिहार में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर लेने की जानकारी आधिकारिक तौर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को दी।