बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी
15-May-2020 01:51 PM
DESK : अमेजन और फ्लिपकार्ट को टक्कर देने के लिए बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि स्वदेशी प्रॉडक्ट्स के लिए नया ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म OrderMe लॉन्च करने जा रही है. इस ऑनलाइन मार्केटप्लेस में पतंजलि के अलावा दूसरी कंपनियों के मेड इन इंडिया और स्वदेशी सामान बेचे जाएंगे.
बता दें कि कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से स्वदेशी सामान यूज करने की अपील की थी. जिसके बाद ही पतंजलि ने नया ई-कॉमर्स कंपनी लॉन्च करने का ऐलान किया है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार OrderMe के जरिए पतंजलि के आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री के साथ ही पड़ोस की दुकानों को भी जोड़ा जाएगा, जो भारतीय प्रॉडक्ट्स बेचेंगी. इसके साथ ही कंपनी अपने ग्राहकों को कुछ ही घंटों के अंदर फ्री में होम डिलीवरी देगी. जिसके लिए मोबाइल एप भी तैयार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि इस प्लेटफॉर्म को अगले 15 दिनों में लॉन्च किया जा सकता है. पतंजलि आर्युर्वेद के प्रबंध निदेशक और सीईओ आचार्य बालकृष्ण ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि ''OrderMe पर केवल स्वदेशी सामान बेचे जाएंगे. स्वदेशी उत्पाद बेचने वाले छोटे दुकानदारों और स्थानीय विक्रेताओं को भी जोड़ा जाएगा, ताकि उन्हें भी इस प्लैटफॉर्म का लाभ हो। उनके सामान को मुफ्त में डिलीवर किया जाएगा.''