ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / business / Recharge Plan: इन रिचार्ज प्लान्स को क्यों पसंद कर रहे हैं यूजर्स? जानिए...

Recharge Plan: इन रिचार्ज प्लान्स को क्यों पसंद कर रहे हैं यूजर्स? जानिए वजह

Recharge Plan: टेलीकॉम सेक्टर में Airtel और Jio दो बड़ी कंपनियां हैं, जिनके बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। दोनों ही कंपनियां अपने यूजर्स को तेज डेटा स्पीड, फ्री कॉलिंग, और OTT ऐप्स के फायदे देती हैं।

07-Oct-2025 08:45 AM

By First Bihar

Recharge Plan: टेलीकॉम सेक्टर में Airtel और Jio दो बड़ी कंपनियां हैं, जिनके बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। दोनों ही कंपनियां अपने यूजर्स को तेज डेटा स्पीड, फ्री कॉलिंग, और OTT ऐप्स के फायदे देती हैं। समय-समय पर ये कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान्स में बदलाव भी करती रहती हैं, लेकिन 84 दिन वाले प्रीपेड प्लान्स सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है, Airtel का प्लान ज्यादा फायदेमंद है या Jio ?


Airtel और Jio दोनों ही 84 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान्स में दमदार ऑफर देते हैं। Airtel का 1,199 वाला प्लान सबसे प्रीमियम है, जिसमें रोज़ाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली SMS, 5G डेटा और Amazon Prime Lite का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसके अलावा 979 का प्लान है, जिसमें हर दिन 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। वहीं सिर्फ कॉलिंग करने वालों के लिए Airtel ₹469 में वॉयस-ओनली प्लान देता है, जिसमें 84 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।


Jio भी पीछे नहीं है। उसका ₹1,299 वाला प्लान रोज़ाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS, 5G डेटा और Netflix व JioTV जैसे ओटीटी फायदे देता है। इसके अलावा ₹799 का एक सस्ता प्लान है, जिसमें रोज़ 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। Jio भी ₹458 में वॉयस-ओनली प्लान ऑफर करता है।


अगर तुलना करें, तो Airtel के प्लान्स में डेटा और डिजिटल फायदे थोड़े बेहतर हैं, साथ ही नेटवर्क स्टेबिलिटी भी अच्छी मानी जाती है। वहीं Jio की कीमत थोड़ी कम है और प्लान्स की वैरायटी ज्यादा है, जिससे यह वैल्यू-फॉर-मनी पसंद करने वालों के लिए अच्छा विकल्प बनता है। अंत में, यूजर को अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुनना चाहिए — ज्यादा डेटा, OTT बेनिफिट्स या सिर्फ कॉलिंग।