ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / business / एडवांटेज डायलॉग: चौथा सप्ताह महिलाओं के प्रति होगा समर्पित

एडवांटेज डायलॉग: चौथा सप्ताह महिलाओं के प्रति होगा समर्पित

13-May-2020 06:11 PM

PATNA: डिजिटल प्लेटफॉर्म जूम पर होने वाले एडवांटेज डायलॉग के चौथा सप्ताह महिलाओं के प्रति समर्पित होगा. इस सप्ताह के चारों वक्ता और चारों मॉडरेटर भी महिलाएं हैं. 

news image

16 मई को 13वें एपिसोड 12 बजे से 12:45 बजे में बनारस की फेमस सिंगर डॉ सोना घोष से बात करेंगी डीडी बिहार की एंकर प्रेरण प्रताप. 14 वें एपिसोड में 4:30 से 5: 15 बजे तक में सेंटर ऑफ सोशल रिसर्च की डायरेक्टर और वीमेन पावर कनेक्ट की चेयरपर्सन दिल्ली की डॉ. रंजना कुमारी से बात एंकर दीपिका महिधरा करेंगी. 

news image

इसके बारे में एडवांटेज ग्रुप के संस्थापक और सीईओ खुर्शीद अहमद ने बताया कि इस सप्ताह के कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याएं के अलावे महिला सशक्तीकरण पर भी बातें होगी. 

news image

सभी वक्ता अपने-अपने क्षेत्र की एक्सपर्ट हैं. इसलिए अच्छी-अच्छी और काम की बातें निकलकर सामने आएगी. पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर रजिस्ट्रेशन हो रहा है. सीटें कम बची है. इसलिए अपना रजिस्ट्रेशन  info@advantagedialogue.com पर करा ले. रजिस्ट्रेशन फ्री हैं.

news image

उन्होंने कहा कि इस डायलॉग के आयोजन में बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए), बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स (बीसीसी), इवेंट एंड इंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन (इमा), प्रेरणा तथा पुतुल फाउंडेशन सराहनीय सहयोग दे रहा है बिहार में डिजिटल प्लेटफार्म पर इस तरह का पहला कार्यक्रम हो रहा है. जूम एप के अलावा यह कार्यक्रम फेसबुक एवं यूट्यूब पर भी लाईव देख सकते हैं. इस डायलॉग में न सिर्फ छात्र, युवा बल्कि सारे लोग भाग ले रहे हैं. कार्यक्रम को देखने या सुनने के लिए कोई भी ईमेल  info@advantagedialogue.comपर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराये और इस प्रोग्राम को निशुल्क देखें.