ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / business / एडवांटेज डायलॉग: पीआरसीएआई के अध्यक्ष बोले.. हर रात के बाद सुबह होती है,...

एडवांटेज डायलॉग: पीआरसीएआई के अध्यक्ष बोले.. हर रात के बाद सुबह होती है, घबराएं नहीं

10-May-2020 07:43 PM

PATNA: पब्लिक रिलेशंस कंसलटेन्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (पीआरसीएआई) के अध्यक्ष नीतीन मंत्री ने कहा है कि हर रात के बाद सुबह होती है. इसे अपने जेहन में रखकर हमलोगों को कोविड-19 से लड़कर आगे बढ़ना होगा. अभी बहुत सारे कर्मचारी अपने परिवार से दूर हैं. उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं, सरकार काम कर रही है. बिहार में मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार के नेतृत्व में भी अच्छा काम हो रहा है. कोविड-19 के चलते लॉकडाउन के दौरान उन्होंने हर किसी को दबाव मुक्त रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि दबाव मुक्त रहने के लिए लोगों को योग करना चाहिए. लॉकडाउन के चलते बंद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार काम कर रही है. कई क्षेत्रों मे काम पुरूष भी हो चुका है. कोरोना से बचने के लिए लॉकडाउन महत्वपूर्ण था. 

news image

उन्होंने कहा कि रोजगार बचाना हमारी प्राथमिकता होगी. पीआर के क्षेत्र में अभी वेतन कटौती का कोई प्रस्ताव नहीं है. भविष्य में क्या होगा यह कहा नहीं जा सकता. डिजिटल प्लेटफार्म जूम एप पर एडवांटेज डायलॉग के दसवें एपिसोड में बोल रहे थे. दिल्ली की  प्रसिद्ध मॉडरेटर वंदना वढ़ेरा के साथा बातचीत में उन्होंने कहा कि कोविड-19 ने पीआर बिजनेस को भी बुरी तरह झकझोर दिया है. इस संकट से बचाने के लिए एक कमेटी का निर्माण किया गया है जो अभी डाटा एकत्र कर रही है. लॉकडाउन में डिजिटल और ऑनलाइन कामों को बढ़ावा मिला है. पीआर इंडस्ट्री में ट्रांसपेरेंसी के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारी इंडस्ट्रीज मे इसका अक्षरषः पालन किया जाता है। लॉकडाउन के दौरान समय बिताने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी यातायात के बंद रहने के चलते परिवार के साथ समय बिताने का भरपूर मौका मिला है. इसके साथ ही कुकिंग में रूचि लेने का प्रयास कर रहा हूं. लॉकडाउन का सभी को सकारात्मक उपयोग करना चाहिए.

एडवांटेज ग्रुप के संस्थापक और सीईओ खुर्शीद अहमद ने बताया कि हमने लॉकडाउन में लोगों के जीवन को हल्का और लाभदायक बनाने तथा आगे क्या करना है इसकी जानकारी देने के लिए एडवांटेज डायलॉग की शुरूआत की जो हर सप्ताह के शनिवार और रविवार को दो सेशनों में आयोजित किया जाता है.पिछले आठ एपिसोडों में इसने काफी प्रसिद्धि हासिल कर ली है. विभिन्न माध्यमों से अब तक लगभग 4 लाख लोग इसे देख चुके हैं तथा लगातार बुलंदियों को छुता नजर आ रहा है. उन्होंने कहा कि इसमें देश-दुनिया के प्रसिद्ध लोग अपने विचार रखेंगे. इनलोगों में आईआईएम इंदौर के फैकल्टी तथा मैक्सेल के संस्थापक डॉ. एम. अशरफ रिजवी जो लिडरशीप क्वालिटी पर बात करेंगे, दिल्ली से सेन्टर फॉर सोशल रिसर्च की डायरेक्टर तथा महिला शक्ति कनेक्ट की अध्यक्ष डॉ. रंजना कुमारी तथा बिहार चेम्बर ऑफ कॉमर्स (बीसीसी) के सचिव अमित मुखर्जी का भी नाम शामिल है. उन्होंने कहा कि पिछले रविवार का सेशन काफी सफल रहा जिसे सुपर संडे कहा गया. इसमें कुल उपस्थिति 1500 थी, कुल दर्शकों की संख्या एक लाख, टोटल शेयर 3000 था. डायलॉग के आठ सेशन में कुल उपस्थिति 1050, कुल दर्शक चार लाख और कुल शेयर 16,000 रहा.

उन्होंने कहा कि इस डायलॉग के आयोजन में बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए), बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स (बीसीसी), इवेंट एंड इंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन (इमा), प्रेरणा तथा पुतुल फाउंडेशन सराहनीय सहयोग दे रहा है बिहार में डिजिटल प्लेटफार्म पर इस तरह का पहला कार्यक्रम हो रहा है. जूम एप के अलावा यह कार्यक्रम फेसबुक एवं यूट्यूब पर भी लाईव देख सकते हैं. इस डायलॉग में न सिर्फ छात्र, युवा बल्कि सारे लोग भाग ले रहे हैं. कार्यक्रम को देखने या सुनने के लिए कोई भी ईमेल  info@advantagedialogue.comपर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराये और इस प्रोग्राम को निशुल्क देखें.