मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है
26-Apr-2020 05:09 PM
PATNA: एडवांटेज डायलॉग में आज मुंबई के फेमस मेंटर,राइटर और एक्टर रौशन अब्बास ने युवाओं से इंटरनेट पर पढ़कर अपनी सोच को नया मुकाम देने की अपील की है. कहा कि इंटरनेट आपकी सोच के साथ साथ साथ आपकी प्रेरणा में भी निखार लाएगा. क्रिएटिविटी के लिए पढ़ना लिखना और बार-बार करने से आपकी प्रेरणा में निखार आएगी.

रौशन ने किताब को बड़ा तोहफा बताया है. कहां की क्रिएटिविटी की दुनिया में नफरत का कोई स्थान नहीं होता है. दिमाग में कोई आइडिया आने पर इस पर काम करें. यदि कहीं आपको माइक पकड़ने का मौका मिले तो उसका उपयोग यह सोचकर नहीं करें. कहीं हमसे गलती हो जाएगी. आज गलती होगी तो कल उसको ठीक करने का भी मौका मिलेगा. गूगल मीट पर आयोजित एडवांटेज डायलॉग के पहले सत्र में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि किताब के अलावा माता-पिता तथा शिक्षक की तालीम जिंदगी को संवारती है. अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया.
रौशन ने कहा कि सभी युवकों को नाटक के पात्र का अनुभव करना चाहिए ताकि नाटक के पात्र को भूलकर सुधार कर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले. परिणाम इन्हें जीवन में चुनौतियां काफी आती है इससे भागना नहीं जूझना और सीखना चाहिए.फज्जी तथा टेक्की को उन्होंने अच्छी किताबों की संज्ञा दी है. रौशन ने कहा कि अपनी आलोचना स्वयं करें और दोस्तों से भी अपनी आलोचना लें. नकारात्मक बातों से एक बार सुने फिर उससे सुनना बंद कर दें. मॉडरेटर लिंसिया रोजारियो ने बात किया.
इस दौरान एडवांटेज ग्रुप के सीईओ खुर्शीद अहमद ने कहा कि कहां कि डायलॉग सफलतापूर्वक चल रहा है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. अगले एपिसोड की तैयारी हो चुकी है जिसमें एम्स के डॉ. प्रभात कुमार, अमेरिका शायर गीतकार फरहत शाहजाद, डॉ. रंजना कुमारी जो महिलाओं के मुद्दे पर बोलेंगी. कोका-कोला के इश्तेयाक अमजद, पीआरसीएआई के नीतीन मंत्री आयेंगे. सभी युवाओं से निवेदन है कि इस सत्र में निशुल्क रजिस्टर करके इससे लाभ उठाएं. आप इस ईमेल info@advantagedialogue.com पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराये और इस प्रोग्राम को निशुल्क देखें.
2 मई शनिवार और 03 मई रविवार के एपिसोड इस प्रकार हैं:
- 2 मई शनिवार 12.00 बजे से 12.45 बजे तक पहले सेशन में फिल्मी कलाकार क्रांति प्रकाश झा से बात करेंगी माॅडरेटर ख्याति कावा.
- 2 मई शनिवार 4.30 बजे से 5.15 बजे तक दूसरे सेशन में बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष राम लाल खेतान से बात करेंगी मीडिया एक्सपर्ट डाॅ. रत्ना पुरकायस्थ.
- 3 मई रविवार 12.00 बजे से 12.45 बजे तक पहले सेशन में गूंज के संस्थापक अंशु गुप्ता से बात करेंगी एनडीटीवी की मीडिया एक्सपर्ट नगमा सहर.
- 3 मई रविवार 4.30 बजे से 5.15 बजे तक दूसरे सेशन में एलएक्सएल आइडिया कंपनी के एमडी. सैयद सुल्तान अहमद से बात करेंगी माॅडरेटर सरिता रघुवंशी.