ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / business / आधार कार्ड में नाम-पता बदलना हुआ आसान, खुद मोबाइल से करें ये काम

आधार कार्ड में नाम-पता बदलना हुआ आसान, खुद मोबाइल से करें ये काम

09-Jan-2021 11:18 AM

DESK :अगर आपके भी आधार कार्ड में कुछ गलत है और आप इसे सुधरवाना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. अब आप अपने आधार कार्ड में खुद से नाम, पता, लिंग और जन्म तिथि सुधारने का काम कर सकते हैं. इसके लिए आपको  UIDAI की वेबसाइट पर जाना होगा.

बता दें कि UIDAI ने कुछ समय पहले आधार कार्ड में सेल्फ अपडेट सर्विस को बंद करने का काम किया था, लेकिन अब इसे फिर से शुरू किया जा चुका है. जिसके बाद अब आप आधार कार्ड में नाम, डेट ऑफ बर्थ, घर का पता, मोबाइल नंबर सुधारने का काम आसानी से कर सकते हैं. इसके लिए आपके पास आधार कार्ड में रजिस्टर्ड नंबर होना चाहिए.

1. इसके लिए आपको सबसे पहले  Aadhaar Card की ऑफिशल वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा.

2.  होमपेज पर  MY Aadhaar ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और यहां  Update Your Aadhaar सेक्शन दिखेगा जहां Update your Demographics Data Online का ऑपशन में जाना होगा.

3.इस पर क्लिक करते ही  UIDAI की सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट ssup.uidai.gov.in पर पहुंचेंगे.

4. यहां आपको  12 डिजिट आधार नंबर डालकर लॉग-इन करना  होगा और फिर  कैप्चे भर कर  Send OTP पर क्लिक करना होगा. 

5. फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा और ओटीपी डालने पर एक नया पेज ओपन होगा.

6, जिसमें आपको अपनी पर्सनल डीटेल्स, जैसे अपना पता, जन्म तिथि, नाम और लिंग सहित दूसरी कई और जानकारी भरनी होगी.इसक बाद उस सेक्शन को सलेक्ट करना होगा जिसमें बदलाव करना है. 

7.नाम, जन्म तिथि, पता बदलें करने के ऑप्शन होंगे. यदि आप नाम बदलना चाहते हैं तो आप अपडेट नेम पर क्लिक कर दें.नाम को अपडेट करने के लिए आपके पास एक आईडी प्रूफ होना जरूरी है. 

8.सभी डीटेल भरने के बाद आपके नंबर पर एक वेरिफिकेशन ओटीपी पहुंच जाएगा और उसे आपको वेरीफाई करने की जरूरत होगी. इसके बाद सेव चेंज कर दें.