अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
14-Mar-2020 06:49 PM
DESK : स्मार्टफोन यूर्जस के लिए ये थोड़ा झटका देने वाली खबर है। अब आपको अपने मनपसंद मोबाइल फोन खरीदने के लिए जेबें थोड़ी ज्यादा ढ़ीली करनी पड़ेंगी। सरकार के एक फैसले से अब मोबाइल की कीमत बढ़ने वाली है।
जीएसटी काउंसिल ने शनिवार को मोबाइल फोन पर लगने वाले जीएसटी को बढ़ाने का फैसला लिया है। काउंसिल के इस फैसले के मुताबिक अब मोबाइल फोन पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा। पहले मोबाइल फोन्स पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगता था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बताया कि मोबाइल फोन और उसके कुछ पार्ट्स पर लगने वाले जीएसटी को 18 प्रतिशत कर दिया गया है।
मोबाइल फोन पर जीएसटी बढ़ाए जाने का सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा और मोबाइल के दाम बढ़ जाएंगे। गौरतलब है कि मोबाइल फोन के कई पार्ट्स पर पहले से ही 18 प्रतिशत जीएसटी लग रहा था, हालांकि इंडस्ट्री की तरफ से लगातार मांग आ रही थी कि इसे 12 प्रतिशत किया जाए।