ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी

Home / business / आम आदमी को झटका.. आज से महंगी हो गई Maggi, ब्रू कॉफी और...

आम आदमी को झटका.. आज से महंगी हो गई Maggi, ब्रू कॉफी और ताजमहल चाय के दाम भी बढ़े

14-Mar-2022 03:21 PM

DESK : देशभर में पहले से ही महंगाई चरम पर है. पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम पहले ही रिकॉर्ड स्तर पर है. इस बीच आम जनता को महंगाई को एक और झटका लगा है. दूध के बाद अब कॉफी और चाय भी महंगी हो गयी है. इसके साथ ही सबकी पसंदीदा फ़ास्ट फ़ूड मैगी के दाम भी बढ़ गये हैं. मैगी अब 2 रुपए मंहगी हो गई है. 


नेस्ले इंडिया ने ऐलान किया कि उसने आज से मैगी की कीमतें 9 से 16% तक बढ़ा दी हैं. अब 70 ग्राम मैगी के पैकेट के लिए 12 रुपए की बजाय 14 रुपए देने होंगे. 140 ग्राम वाले मैगी के पैकेट की कीमत 3 रुपए बढ़ा दी गई है. वहीं, 560 ग्राम वाले पैक के लिए 96 रुपए की बजाय 105 रुपए चुकाने होंगे. 


इसके अलावा ब्रू कॉफी, ताजमहल चाय, ब्रूक बॉन्ड चाय की कीमतें भी बढ़ी हैं. देश की बड़ी एफएमजीसी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) के प्रोडक्ट्स महंगे हो गये हैं. एचयूएल ने कॉफी और चाय समेत कई प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा दिये हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, चाय-कॉफी 14 फीसदी महंगे हो गये हैं. 


जानकारी के अनुसार, ब्रू कॉफी पाउडर 3-7 फीसदी महंगे हुए हैं. ब्रू गोल्ड कॉफी जार की कीमत 3-4 फीसदी तक बढ़ी है. ब्रू इंस्टैंट कॉफी पाउच की कीमत में 3 से 6.6 फीसदी की तेजी आयी है. ताजमहल चाय के दाम 3.7 से 5.8 फीसदी तक बढ़े हैं. वहीं ब्रूक बॉन्ड 3 की कीमत में 1.5 फीसदी से 14 फीसदी तक की तेजी आयी है.