Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
27-Mar-2022 07:11 AM
DESK : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला जारी है. तेल कंपनियों की तरफ से आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल के दाम 47 से 53 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 53 से 58 पैसे तक बढ़े हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा का असर इसे माना जा रहा है. कच्चे तेल की कीमत 120.7 डालर प्रति बैरल पहुंच गई है.
विपक्ष का आरोप था कि पांच राज्यों के चुनाव के कारण मोदी सरकार ने तेल कंपनियों को मूल्य बढ़ाने से रोक रखा था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 112 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने के बाद रविवार को तेल कंपनियों ने डीजल के थोक खरीदारों के लिए मूल्य में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. तेल डीलरों का कहना है कि खुदरा मूल्य में धीरे-धीरे वृद्धि की जाएगी.
बात करें बिहार की तो यहां राजधानी पटना में पेट्रोल के भाव 109 रुपये 93 पैसे पहुंच गया है. डीजल 95 रुपये 04 पैसे में मिल रहा है. बिहार में सबसे महंगा पेट्रोल किशनगंज में मिल रहा है, जहां रविवार को रेट 112.08 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया. वैशाली में 110.10 रुपये, सीतामढ़ी में 111.07 रुपये, सिवान में 111.05 रुपये प्रति लीटर, मुजफ्फरपुर में 110.54 रुपये, मुंगेर में 111.48 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया। कटिहार में 111.26 रुपये, गया में 110.62 रुपये, दरभंगा में 110.42 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है.
डीजल के भाव में रविवार को एक बार फिर 55 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. इसी के साथ राजधानी पटना में इसका रेट 95.04 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया. सूबे में सबसे महंगा डीजल किशनगंज में मिल रहा, जहां कीमत 97.03 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है. वैशाली में 95.17 रुपये, शेखपुरा में 96.07, समस्तीपुर में 94.97 रुपये, पूर्णिया में 96.26 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है. अररिया में डीजल के भाव 96.62 रुपये, भागलपुर में 95.80 रुपये, बेगूसराय में 94.64 रुपये, मुजफ्फरपुर में 95.59 रुपये प्रति लीटर है.
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं. डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं. वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं. पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है.