बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप
11-Oct-2019 09:01 AM
PATNA : अगर आप वेजिटेरियन हैं और अंडा खाना चाहते हैं तो जी भर कर खाइए। जी हां, बिहार के बाजार में सुनासा ग्रुप ने अब वेजिटेरियन हर्बल अंडा उतार दिया है। कंपनी के द्वारा बताया गया कि यह ऐसा अंडा है जिसमें उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण एवं उपभोक्ता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखा गया है।
सुनासा हर्बल अंडा एंटीबायोटिक मुक्त अंडा है, जिसके खाने से उपभोक्ता के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। कम्पनी की तरफ से लॉन्च लिए गए इस अंडे के पैकेट पर अंडा के उत्पादन की तिथि एवं एक्सपायरी डेट अंकित है। इससे उपभोक्ता यह निर्णय लेने की स्थिति में होंगे कि उन्हें अंडा खरीदना है या नहीं। उपभोक्ता को अंदर से सड़े हुए अंडा का डर नहीं सताएगा। साथ ही उपभोक्ता को फूड प्वाइजनिंग का शिकार भी नहीं होना पड़ेगा।
यह अंडा बोबेन प्रजाति की मुर्गियों द्वारा उत्पादित अंडा है जिसमें मुर्गियों को हर्बल एवं वेजिटेरियन दाना खिलाया जाता है। अंडा के दाने में लगभग 23 प्रकार के हर्बल तत्व को शामिल किया जाता है जिससे अंडा का क्वालिटी उत्तम हो जाता है। सुनासा अंडा 90 फीसदी तक गंध हीन होता है। हर्बल दाना के रूप में हल्दी, लहसुन, अदरक, नीम, तुलसी आदि तत्वों का प्रयोग किया जाता है। सुनासा अंडे में प्रोटीन की मात्रा सर्वोच्च स्तर पर होती है और ओमेगा 3, विटामिन B12, विटामिन डी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इस अंडा में अन्य अंडा की तुलना में कोलेस्ट्रोल की मात्रा भी कम पाई जाती है।