अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
30-May-2020 03:16 PM
DESK : अभी हमारा मोबाइल नंबर 10 अंको का होता है, लेकिन अब जल्द ही यह 11 अंकों का हो सकता है. टेलिकॉम रेग्युलेटरी ऑफ इंडिया ने इसकी मंजूरी दे दी है. शुक्रवार को TRAI मे 11 अंकों के मोबाइल नंबर को इस्तेमाल करने का प्रस्ताव जारी कर दिया है.
इसके पीछे का कारण बताते हुए TRAI ने कहा कि 10 अंकों वाले मोबाइल नंबर को 11 अंकों वाले मोबाइल नंबर से बदलने पर देश में ज्यादा नंबर उपलब्ध कराए जा सकते हैं.इसके साथ ही अपने प्रस्ताव में ट्राई के तरफ से बताया गया कि देश में मोबाइल नंबर का पहला अंक अगर 9 रखा जाए तो 10 से 11 अंकों के मोबाइल नंबर पर स्विच होने से देश में कुल 1000 करोड़ नंबर्स की क्षमता हो जाएगी.
वहीं ट्राई के अनुसार 11 नंबर का मोबाइल नंबर 70 फीसदी यूटिलाइजेशन और मौजूदा पॉलिसी के साथ 700 करोड़ कनेक्शन होने तक के लिए काफी है.इसके साथ ही TRAI ने फिक्स्ड लाइन से कॉल करते वक्त मोबाइल नंबर के आगे '0' लगाने की भी बात कही है. फिलहाल फिक्स्ड लाइन कनेक्शन से इंटर-सर्विस एरिया मोबाइल कॉल्स करने के लिए पहले '0' लगाना पड़ता है. जबकि मोबाइल से लैंडलाइन से बिना शुरुआत में '0' लगाए भी कॉल किया जा सकता है.