हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
04-Dec-2019 08:45 AM
PATNA: महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह पर फिल्म बनेगी. वशिष्ठ नारायण सिंह की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को नीरज पाठक डायरेक्ट करेंगे. एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ने इस फिल्म को प्रोड्यूस करने की घोषणा की है. इस फिल्म में वशिष्ठ बाबू के व्यक्तित्व और संघर्ष को दिखाया जाएगा. उनके परिवार के लोगों ने उनकी बायोपिक बनाने पर अपनी सहमति दे दी है.
इस बायोपिक का मकसद उनके बारे में दुनिया को बताने के साथ उन्हें उचित सम्मान दिलाना भी है. प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी ने कहानी सुनते ही इस पर अपनी सहमति दे दी है. ख़बरों के मुताबिक जब डायरेक्टर फरहान अख्तर ने वशिष्ठ नारायण सिंह की कहानी सुनी तो उनकी आंखें नम हो गई थी.
कई हिट फिल्मों में निर्देशन कर चुके नीरज पाठक ने बताया कि फिल्म की कास्ट के लिए एक्टर अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार और आमिर खान से संपर्क करने की कोशिश हो रही है. वहीं फिल्म फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस करेगी. इस फिल्म की घोषणा के मौके पर वशिष्ठ नारायण सिंह के छोटे भाई हरिशचंद्र, मिथिलेश, मुकेश और अन्य मौजूद थे. वशिष्ठ नारायण सिंह के भाई हरिशचंद्र ने कहा कि इस फिल्म से लोगों को प्रेरणा मिलेगी और उनके बड़े भाई वशिष्ठ नारायण सिंह की प्रतिभा के बारे में दुनिया को पता चलेगा.