ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत

Home / bihar / विपक्षी एकता बैठक की निकली हवा: बंगाल में कांग्रेस पर जमकर बरसीं ममता...

विपक्षी एकता बैठक की निकली हवा: बंगाल में कांग्रेस पर जमकर बरसीं ममता बनर्जी, बताया BJP की टीम

26-Jun-2023 04:49 PM

By First Bihar

PATNA: राजधानी पटना में बीते 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक हुई. जहां शामिल हुए तमाम नेताओं ने अगामी लोकसभा चुनाव में BJP के खिलाफ एकजुट होने पर मंथन किया. बैठक में विपक्षी दलों की सहमति बनी है और अब बैठक के बाद बंगाल लौंटीं ममता बनर्जी ने कांग्रेस और सीपीएम पर बड़ा हमला बोला है. 


बता दें CM ममता ने कांग्रेस-सीपीएम और BJP को महा-घोंट बताया है. CM ने कहा कि BJP के बातों में न आएं. जो लोगों के लिए परेशानी खड़ी करें वैसी पार्टी को वोट न दें. बीजेपी झूठों की पार्टी है. साथ ही कांग्रेस और सीपीएम को भी टाटा-टाटा करें. 


ममता ने बंगाल के कूचबिहार में पंचायत चुनाव प्रचार में थी, इस दौरान उन्होंने कहा कि इन तीनों दलों ने हाथ मिलाया है. हमलोग दिल्ली में BJP के खिलाफ महागठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं. यहां उन्होंने मेरे बारे में अपशब्द भी कहे. वे बड़ी जटिलताएं पैदा करना चाहते हैं. मैं उस महा-घोंट को तोड़ दूंगी और दिल्ली-बंगाल में केवल महा-जोत (महागठबंधन) होगा. 


साथ ही ममता ने कांग्रेस को बंगाल में BJP की ही टीम बताया है. उन्होंने आगे कहा कि BJP को एक भी वोट नहीं दें. सीपीएम को वापस मत लाओ और कांग्रेस यहां बीजेपी की ही एक और टीम है, इसलिए उन्हें वोट न दें.