बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
30-Jun-2022 07:25 AM
BIHAR: बिहार के कई जिलों में बुधवार को झमाझम बारिश हुई तो वहीं कहीं जिलों में मध्यम स्तर की बारिश या बूंदाबांदी हुई। वहीं राज्य के 4 जिलों में वज्रपात से 5 लोगों की मौत भी हो गई। इस घटना को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संवेदना व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने आश्रितों को 4-4 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की बात की है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से कहा है, राज्य के 4 जिलों में वज्रपात से 5 लोगों की मृत्यु दुःखद। प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। सभी मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रू० अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। साथ ही सीएम नीतीश ने लोगों से घर में सुरक्षित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।
आपको बता दें कि बुधवार से पहले तक कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही थी। लोगों को तीखी धूप का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन, बुधवार को हुई बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट आई है। पटना और गया कि बात करें, तो यहां सुबह से बारिश हो रही थी।