Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?
21-Mar-2026 05:15 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: वैशाली जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां बिदुपुर थाना क्षेत्र के जिमदारी घाट पीपा पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। ईंट से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में जा गिरा।
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चकौसन बाजार से राघोपुर दियारा की ओर जा रहा था। पीपा पुल के एप्रोच रोड से उतरते समय चालक ने सामने आ रहे मोटरसाइकिल सवार को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गंगा नदी में जा गिरा।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर BBC चिमनी की ईंटें लदी हुई थीं, जिससे वाहन का वजन अधिक था और हादसा और भी गंभीर हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पीपा पुल का एप्रोच रोड करीब 15 फीट ऊंचा और काफी खतरनाक है। लोगों ने निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।
घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। ट्रैक्टर चालक का शव इंजन के नीचे फंसा हुआ है, जिसे निकालने में स्थानीय गोताखोरों को काफी दिक्कत हो रही है।
पुलिस ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम को भी सूचना दे दी है। ट्रैक्टर को बाहर निकालने के लिए क्रेन का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि ट्रैक्टर में अन्य मजदूर भी सवार हो सकते थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान गाजीपुर निवासी के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई है।