ब्रेकिंग न्यूज़

होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म बिहार में रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत: एक हजार किमी नई रेल लाइन बिछाने का प्लान, 30 परियोजनाओं पर होगा काम बिहार में रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत: एक हजार किमी नई रेल लाइन बिछाने का प्लान, 30 परियोजनाओं पर होगा काम वाराणसी-रांची-कोलकाता 6-लेन ग्रीनफील्ड हाईवे को मिली रफ्तार, गया में 33 किमी निर्माण के लिए 3 क्रशर मशीनों की मंजूरी वाराणसी-रांची-कोलकाता 6-लेन ग्रीनफील्ड हाईवे को मिली रफ्तार, गया में 33 किमी निर्माण के लिए 3 क्रशर मशीनों की मंजूरी Bihar News: बिहार के इस जिले से लापता हुईं पांच लड़कियां सकुशल बरामद, जानिए कहां गई थीं खगड़िया में प्रेम-प्रसंग विवाद में मारपीट, 5 बच्चों की मां ने लगाई नदी में छलांग

Bihar News: होली के जश्न के बीच बिहार में दर्दनाक हादसा, शौचालय की टंकी में जहरीली गैस से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Bihar News: वैशाली के अनवरपुर गांव में शौचालय टंकी के सोखता में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण पिता-पुत्र समेत एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, तीन अन्य की हालत गंभीर।

01-Mar-2026 04:49 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार में होली के जश्न के बीच बड़ा हादसा हुआ है। वैशाली जिले से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। सराय थाना क्षेत्र के अनवरपुर गांव में हुए हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।


जानकारी के अनुसार, शौचालय टंकी के सोखता में एक व्यक्ति के गिरने के बाद उसे बचाने के प्रयास में परिवार के अन्य सदस्य भी एक-एक कर अंदर चले गए। टंकी में भरी जहरीली गैस के कारण दम घुटने से सभी की मौत हो गई। इस हादसे में तीन अन्य लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सबसे दुखद पहलू यह है कि मृतकों में शामिल सभी लोग एक ही परिवार के थे। मृतकों की पहचान आनंद कुमार, राहुल कुमार और पंकज कुमार के रूप में हुई है, जो आपस में भाई बताए जा रहे हैं। वहीं राहुल कुमार, आनंद कुमार के पुत्र थे। बताया जा रहा है कि राहुल की शादी 24 फरवरी को हुई थी और शादी के महज एक सप्ताह के भीतर ही उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार और गांव में शोक की लहर है।


घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम रामबाबू बैठा और लालगंज एसडीपीओ गोपाल मंडल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच व आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।