ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / vaishali-news / वैशाली में एसपी सिंगला कंपनी के मिक्सिंग पॉइंट पर भीषण आग: एलडी लिक्विड...

वैशाली में एसपी सिंगला कंपनी के मिक्सिंग पॉइंट पर भीषण आग: एलडी लिक्विड लोडेड ट्रक फटा

वैशाली के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र स्थित एसपी सिंगला कंपनी के मिक्सिंग पॉइंट में एलडी लिक्विड से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलने पर पटना और महुआ से फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ बुलानी पड़ीं। छह गाड़ियों की तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

03-Dec-2025 10:04 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र स्थित एसपी सिंगला कंपनी के मिक्सिंग पॉइंट पर एलडी लिक्विड से लोडेड एक ट्रक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलकर पूरे मिक्सिंग पॉइंट को चपेट में ले लिया। स्थानीय कर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना गंगा ब्रिज थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।


सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद पटना सिटी और महुआ से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। कुल छह फायर गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


एलडी लिक्विड एक अत्यंत ज्वलनशील केमिकल होता है, जिसके कारण आग तेजी से कंपनी कैंपस में फैल गई थी। फायर अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एसपी सिंगला कंपनी के मिक्सिंग पॉइंट में ट्रक में आग लगी है। मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया, लेकिन आग की तीव्रता देखते हुए अतिरिक्त गाड़ियां मंगानी पड़ीं। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया। आग लगने का मुख्य कारण ट्रक के चेंबर का फटना बताया जा रहा है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।