चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि
23-Jul-2025 09:22 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के वैशाली जिले से आ रही है जहां हाजीपुर-महुआ मुख्य मार्ग स्थित सुभई चौक (रंगीला चौक) पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत हो गयी है वही कई लोग घायल हो गये हैं। बताया जाता है कि चार वाहनों की आपस में टक्कर हो गई है।
दो हाइवा, एक बोलेरो और एक सीएनजी ऑटो की टक्कर के बाद ऑटो का सीएनजी टैंक फट गया। टेम्पो में सवार यात्री और चालक समेत कई लोग झुलस गए। हादसे में दोनों हाइवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एक खलासी की भी मौत की आशंका जतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 3 दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। एसडीएम और एसडीपीओ सहित पुलिस प्रशासन के लोग मौके पर मौजूद हैं। हादसे के बाद हाजीपुर-महुआ मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।



