बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
31-Jan-2026 05:20 PM
By First Bihar
VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले के सराय टॉल प्लाजा के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब भीषण सड़क हादसे में डॉक्टर दंपती की दर्दनाक मौत हो गयी। जो अररिया से पटना लौट रहे थे। तभी सराय टॉल प्लाजा के पास डॉक्टर दंपती की कार कंटेनर ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी।
मृतकों की पहचान अररिया सदर अस्पताल में तैनात 50 वर्षीय डॉक्टर जितेंद्र प्रसाद और उनकी 45 वर्षीया पत्नी के रूप में हुई है। दोनों पटना के रहने वाले थे। घने कोहरे की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। कंटेनर और कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में दोनों फंस गए। काफी मशक्कत के बाद डॉक्टर दंपती और ड्राइवर को कार से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां के डॉक्टरों ने दोनों पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल ड्राइवर का इलाज शुरू किया गया। हालांकि इस दौरान एक चमत्कार यह देखने को मिला कि हादसे के दौरान पालतू कुत्ता बाल-बाल बच गया। कुत्ते को एक भी खरोंच तक नहीं आई। जिसे कार से बाहर निकाला गया और मृतक के परिजनों के हवाले किया गया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और कंटेनर को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की।