ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / bihar / vaishali-news / वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार...

वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद

वैशाली पुलिस ने विशेष अभियान के तहत सराय टोल प्लाजा के पास एक कार से 1 किलो 4 ग्राम अफीम और 158 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। झारखंड के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

04-Feb-2026 03:31 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: वैशाली पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर 1 किलो 4 ग्राम अफीम और 158 ग्राम हेरोइन जब्त किया है। ये मादक पदार्थ सराय टोल प्लाजा के पास एक हुंडई वेन्यू कार से बरामद किया गया है। इस संबंध में झारखंड के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज भेजा गया है।


वैशाली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, 3 फरवरी 2026 को जिला आसूचना इकाई (DIU) वैशाली को सूचना मिली कि नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र से मुजफ्फरपुर-सराय होते हुए झारखंड जाने वाली एक सफेद हुंडई वेन्यू कार में मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप है। 


सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक ने जिला आसूचना इकाई वैशाली और सराय थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया। इस टीम ने 3 फरवरी 2026 को शाम लगभग 7:30 बजे सराय टोल टैक्स के पास संदिग्ध हुंडई कार को रोका। कार में चालक सहित कुल तीन लोग सवार थे।


पूछताछ में चालक की पहचान चतरा निवासी ललन कुमार के तौर पर हुई। पिछली सीट पर बैठे दो अन्य व्यक्तियों की पहचान पलामू निवासी श्रवण कुमार और चतरा निवासी अनिल कुमार के रूप में की गई। ये सभी झारखंड राज्य के निवासी हैं। एक दंडाधिकारी की उपस्थिति में वीडियोग्राफी के साथ तीनों व्यक्तियों और कार की तलाशी ली गई। 


तलाशी के दौरान, कार के गियर बॉक्स के बाईं ओर यात्री सीट के बगल से एक काले रंग की पॉलिथीन में अफीम मिली। इसके अतिरिक्त, गियर के पीछे बने बॉक्स से एक सफेद प्लास्टिक के डिब्बे में ब्राउन कलर का पाउडर (हेरोइन) बरामद हुआ। मौके पर ही दोनों मादक पदार्थों का वजन किया गया, जिसमें अफीम का वजन 1 किलो 4 ग्राम और हेरोइन का वजन 158 ग्राम पाया गया। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों और कार मालिक के खिलाफ सराय थाना कांड संख्या 29/26 दर्ज किया गया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

news image