ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / bihar / vaishali-news / BIHAR CRIME : केला काटने के विवाद में युवक की हत्या, घर से...

BIHAR CRIME : केला काटने के विवाद में युवक की हत्या, घर से उठाकर ले गए बदमाश

BIHAR CRIME : बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरा हाई स्कूल के निकट केला काटने को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार से काटकर बदमाशों ने पिकअप चालक की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग जुट गए।

10-Sep-2025 10:59 AM

By First Bihar

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों के अंदर पुलिस प्रसाशन का खौफ खत्म हो गया है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट की खबरें निकल कर सामने नहीं आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रही है। जहां केला काटने के विवाद में ड्राइवर की हत्या कर दी गई है। 


जानकारी के अनुसार,बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरा हाई स्कूल के निकट केला काटने को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार से काटकर बदमाशों ने पिकअप चालक की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग जुट गए। इसके बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। घटना की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस दे दी गई है। 


वहीं, घटना की सूचना बिदुपुर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बिदुपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। मृतक स्थानीय 50 वर्षीय अशोक सिंह थे।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बदमाशों ने डंडा से गला दबाकर उसके बाद सिर पर चाकू से हमला किया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में जुटी है।


घटना के संबंध में बताया गया कि केला काटने को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर मृतक अशोक सिंह को स्थानीय लोगों ने मिलकर घर से ले जाकर लाठी डंडे से गला दबाकर फिर सर पर चाकू से हमला कर हत्या कर दिया। हत्या के बाद आरोपी शव को मृतक के घर पर छोड़कर फरार हो गया। 


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है। पुलिस महिला से पूछताछ के पश्चात आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। घटना के संबंध में मृतक के भतीजे करण कुमार ने बताया कि पूर्व में केला काटने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद को लेकर उसके उक्त लोगों ने जान मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में बिदुपुर थाने में सनहा दर्ज कराई गई थी। इसी बात को लेकर उक्त लोगों ने घर से ले जाकर हत्या कर दिया।


इधर, मृतक के दो पुत्र एक पुत्री है। वह पिकअप चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के अनुसार रास्ते पर पिकअप लगाने को लेकर विवाद भी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने एवं सड़क खाली करने का प्रयास कर रही है।