बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़
31-Jan-2025 03:17 PM
By Vikramjeet
Bihar News: बिहार के वैशाली से सरकारी राशी के बंदरबांट का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मनरेगा पदाधिकारी एवं मुखिया के मिलीभगत से सरकारी राशी का बंदरबांट किया जा रहा है। पूरा मामला महनार प्रखंड के लावापुर महनार पंचायत का है।
दरअसल, लावापुर महनार पंचायत के मुखिया एवं मनरेगा पदाधिकारी के मिलीभगत से सरकारी राशि का गबन करने का मामला सामने आया है। मामला संज्ञान में आने के बाद पंचायत के लोगों ने जिला पदाधिकारी वैशाली, अनुमंडल पदाधिकारी महनार समेत कई अन्य जगहों पर दर्जन लोगों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर जांच कर कार्यवाई की मांग किया है।
आवेदन में कहा गया है कि लावापुर महनार पंचायत के सामुदायिक भवन के निकट सरकारी नाला में मिट्टी भड़ाई के नाम पर अगस्त 2024 में ही 1 लाख 86 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली गई है लेकिन धरातल पर काम ही नही हुआ है।
जब मामले ने तूल पकड़ा को मुखिया दिखावा के लिए 2 से 3 ट्रेलर सफेद बालू गिरा दिया गया है। वही दूसरी ओर सरकारी नाला भराई करने से नाराज लोग इसका विरोधी कर रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गलत तरीके से सरकारी नाला की भराई कराई जा रही है।