ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड

'पागल' कहने पर चाचा पर भड़क गया भतीजा, गांव वालों के सामने मौत के घाट उतारा

मृतक के बेटे का कहना है कि लोहे की दबिया लेकर मंजय पापा को काटने लगा। पहले गर्दन पर हमला किया फिर हाथ-पैर सहित शरीर के कई हिस्सों पर वार किया जिससे पिता ने वही दम तोड़ दिया। तड़प-तड़प कर उनकी मौत हो गयी। आरोपी खुद को बहुत बड़ा दबंग समझता है और..

19-Jan-2026 10:28 PM

By First Bihar

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक भतीजे ने गांव वालों के सामने अपने चाचा का गला रेत डाला जिससे उनकी मौत हो गयी। चाचा का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने भतीजे को पगला कहा था, जो उसे नागवार गुजरा और उसने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। बीच बचाव करने पहुंची चाची पर भी हमला कर दिया जिससे वो बुरी तरह घायल हो गयी है। 


घटना वैशाली के बराटी थाना क्षेत्र के बहुआरा की है जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय महताब आलम के रूप में हुई है। वही आरोपी भतीजे की पहचान मंजय कुमार के रूप में हुई है। जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। 


पुलिस ने जब आरोपी मंजय से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए कहा कि उसका चाचा उसे पागल कहता था, जो उसे अच्छा नहीं लगता था। वह पागल नहीं है लेकिन चाचा हमेशा पगला कहा करते थे। इसी वजह से उसने गला रेत कर चाचा को हमेशा-हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। वही मृतक के परिजनों ने बताया कि आरोपी मंजय ने अपने चाचा महताब आलम के शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे कि उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।


 वही पति को बचाने पहुंची चाची को भी जान से मारने की कोशिश की लेकिन वो किसी तरह वहां से भागने में कामयाब हो सकी, जिसके कारण उसकी जान बच गयी लेकिन मृतक की पत्नी और आरोपी की चाची शकली देवी बुरी तरह घायल हो गयी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही घटना के संबंध में मृतक की बहू ने बताया कि आरोपी मंजय उनके ससुर पर आधे घंटे तक लगातार धारदार हथियार से हमला करता रहा जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।


वही मृतक के बेटे मिंटू ने बताया कि लोहे की दाबिया लेकर पापा को वह काटने लगा। पहले गर्दन पर हमला किया फिर हाथ-पैर सहित शरीर के कई हिस्सों पर उसने हमला किया जिससे पिता ने वही दम तोड़ दिया। तड़प-तड़प कर उनकी मौत हो गयी। मृतक के बेटे ने बताया कि आरोपी मंजय खुद को बहुत बड़ा दबंग समझता है और दबंग दिखने का नाटक करता था। बता दें कि मृतक दो भाईयों में छोटे थे। वो राजमिस्त्री का काम करते थे। पिछले पांच साल से उनकी तबीयत ठीक नहीं रह रही थी जिसके कारण वो घर पर रह रहे थे। उनके भाई रामप्रीत राय उर्फ डोमन का बेटा आरोपी मंजय कुमार है। जिसने रिश्तों का कत्ल करने का काम किया है।