बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
23-Aug-2025 07:43 PM
By First Bihar
VAISHALI: वैशाली विधानसभा के विधायक सिद्धार्थ पटेल को शुक्रवार को अपने ही पैतृक गांव नगवा में जनता के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। यहां 33/11 केवी पावर सब स्टेशन के शिलान्यास कार्यक्रम में ग्रामीणों ने श्मशान भूमि पर निर्माण को लेकर भारी विरोध जताया, जिसके कारण विधायक को बिना शिलान्यास किए वापस लौटना पड़ गया।
दरअसल वैशाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक सिद्धार्थ पटेल को शुक्रवार को अपने पैतृक गांव नगवा में विरोध का सामना करना पड़ा। यहां 33/11 केवी का नया पावर सब स्टेशन बनने का शिलान्यास होना था।कार्यक्रम के लिए विद्युत विभाग की ओर से मंच सजाया गया था और वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके थे। शिलान्यास विधायक पटेल के हाथों होना तय था, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण उन्हें कार्यक्रम स्थल से बिना शिलान्यास किए ही वापस लौटना पड़ा।
हंगामा कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि जिस भूमि को उप केंद्र निर्माण के लिए चुना गया है, वह सदियों से श्मशान स्थल के रूप में उपयोग होती रही हैनइसी स्थान पर सरकारी शवदाह गृह भी बना हुआ है।ग्रामीणों का कहना था कि गांव के गरीब, लाचार और बीमार व्यक्तियों के शव का अंतिम संस्कार वर्षों से इसी भूमि पर किया जाता है। मुखिया प्रतिनिधि बिंदा प्रसाद सिंह के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने शिल्यनाश स्थल पर पहुंच विरोध प्रदर्शन किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि साजिश के तहत इस भूमि को विद्युत विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि इस भूमि पर निर्माण कार्य शुरू हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और किसी भी कीमत पर श्मशान भूमि पर उप केंद्र बनाने की अनुमति नहीं देंगे। विरोध बढ़ता देख विधायक को बैरंग लौटना पड़ा। इससे क्षेत्र में राजनीतिक तनाव का माहौल बन गया है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...