बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
19-Aug-2025 12:10 PM
By Munna Khan
Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के चांदपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में ग्रामीणों ने एक युवक को शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद उसका सिर मुंड़वा दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार रात की है। गांव के लोगों को शक था कि महिला का किसी युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। उसी शक के आधार पर ग्रामीणों ने एक कमरे में महिला और युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद गांव में भारी हंगामा हुआ और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। गुस्साए ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर गांव में घुमाया और सार्वजनिक रूप से उसका सिर मुंड़वा दिया। इस दौरान कई लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। हालांकि, फस्ट बिहार झारखंड इस वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता है।
घटना की जानकारी मिलते ही चांदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने महिला के ससुर द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर युवक रंजन राय को जबरन घर में घुसने और छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि महिला के ससुर द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार आरोपी रंजन राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की भी जांच की जा रही है। जांच के बाद कानून हाथ में लेने वाले ग्रामीणों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर भीड़ द्वारा कानून अपने हाथ में लेने की प्रवृत्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही व्यक्ति दोषी हो, उसके साथ इस तरह की अमानवीय और अपमानजनक हरकतें करना कानूनन अपराध है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए जांच तेज कर दी है। वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की पहचान कर उन पर भी उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...