Bihar News: लोग कहते हैं कि प्यार अंधा होता है और वैशाली जिले से आया यह मामला इस बात को कहीं न कहीं साबित करता नजर आ रहा है। मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव का है, जहां एक युवक अपनी ही मौसी से मिलने पहुंचा और फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को हिला कर रख दिया।


जानकारी के मुताबिक, गोलू महतो नाम का युवक अपनी प्रेमिका ममता कुमारी से मिलने उसके घर पहुंचा था। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जाता है कि यह रिश्ता करीब दो साल से चल रहा था और दोनों अक्सर चोरी-छिपे मिलते रहते थे। लेकिन इस बार मुलाकात छुप नहीं सकी। जैसे ही गोलू ममता के घर पहुंचा, घर वालों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद घर में शोर-शराबा मच गया और कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए।


ग्रामीणों की भीड़ बढ़ते ही मामला और गर्म हो गया। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं, माहौल पूरी तरह हंगामेदार बन गया। बताया जा रहा है कि गुस्से में ग्रामीणों ने दोनों की पहले जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया। गांव के लोगों की मौजूदगी में दोनों की तुरंत शादी करा दी गई। बिना ज्यादा समय गंवाए शादी की रस्में पूरी कराई गईं और दोनों को पति-पत्नी के रिश्ते में बांध दिया गया।


लड़की ममता कुमारी रोहुआ गांव के जगलाल महतो की बेटी बताई जा रही है, जबकि युवक गोलू महतो वैशाली थाना क्षेत्र के रती भगवानपुर का रहने वाला है। खास बात यह है कि दोनों रिश्ते में मौसी-भांजे लगते हैं। बताया जाता है कि ममता गोलू की बड़ी मौसी की बेटी है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे और धीरे-धीरे यह जान-पहचान प्यार में बदल गई। पिछले दो सालों से दोनों के बीच गहरा रिश्ता बताया जा रहा है।


घटना के बाद पूरे गांव में दिनभर इसी बात की चर्चा होती रही। कुछ लोग इस फैसले को सही बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे लेकर हैरानी जता रहे हैं। वहीं शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है और लोग इसे लेकर लगातार बात कर रहे हैं।