ब्रेकिंग न्यूज़

रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार

Home / bihar / vaishali-news / Road Accident: मुजफ्फरपुर से ससुराल जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत,...

Road Accident: मुजफ्फरपुर से ससुराल जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, चार अन्य घायल

Road Accident: वैशाली के इमादपुर चौक पर दो मोटरसाइकिलों की तेज रफ्तार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

06-Jun-2025 12:46 PM

By Vikramjeet

Road Accident: बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इमादपुर चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोगों में से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 


मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा गांव निवासी दिलीप कुमार की 21 वर्षीय पत्नी कंचन देवी के रूप में हुई है। मृतका के पति ने बताया कि वे अपने दो बच्चों के साथ लालगंज पकरी स्थित ससुराल से इमादपुर में फुफेरा ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान इमादपुर चौक के पास यह हादसा हो गया।


हादसे में मृतका का दो वर्षीय बेटा सत्यम कुमार भी घायल हो गया है। वहीं, घायल अन्य लोगों की पहचान दिलीप कुमार (25 वर्ष), पिता शिव कुमार, बहिलवारा, सरैया (मुजफ्फरपुर), रंजन कुमार (22 वर्ष), पिता सागर पासवान, गुड़मिया गांव, करताह थाना (वैशाली), और मिथलेश कुमार (21 वर्ष), पिता अर्जुन पासवान, गुड़मिया गांव निवासी के रूप में हुई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, रंजन और मिथलेश गुड़मिया से इमादपुर किसी काम के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही दिलीप कुमार की बाइक से हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना के तुरंत बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को टेंपो रिज़र्व कर हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। इधर, सूचना पाकर भगवानपुर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस सड़क हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है और मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। यह घटना आज यानि शुक्रवार की है।