ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल लेकर नाचते दिखे पूर्व पैक्स अध्यक्ष, वीडियो वायरल बिहार में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल लेकर नाचते दिखे पूर्व पैक्स अध्यक्ष, वीडियो वायरल बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? सियासी उलटफेर के बीच मांझी ने फिर से उठा दी बड़ी मांग, कहा- नई सरकार में देखा जाएगा बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? सियासी उलटफेर के बीच मांझी ने फिर से उठा दी बड़ी मांग, कहा- नई सरकार में देखा जाएगा Bihar Politics : जेडीयू में शामिल होते ही निशांत कुमार को HAM नेता की बधाई, बोले– निशांत करेंगे राजद के गुंडों को शांत... बिहार की इस फोरलेन परियोजना का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा निर्माण; नेपाल जाने में मिलेगी सुविधा Bihar News: 10 दिनों से लापता मासूम का खेत में मिला शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप; पूरे इलाके में सनसनी Bihar news : निशांत ने ज्वाइन किया JDU तो CM नीतीश के चेहरे पर दिखी मुस्कान, मिठाई खिला किया स्वागत; जानिए मुख्यमंत्री ने बेटे को क्या कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल

बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा

Bihar Police News: वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र में बस किराए को लेकर महिला होमगार्ड और बस चालक के बीच सड़क पर जोरदार बहस हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

08-Mar-2026 01:12 PM

By Vikramjeet

Bihar Police News: बिहार पुलिस और होमगार्ड के जवान अपनी करतूतों से अक्सर विभाग की फजीहत कराते रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब पुलिस और होमगार्ड के जवान वर्दी का रौब दिखाते नजर आए। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है।


दरअसल, बिहार के वैशाली जिले में महुआ थाना गेट पर बस किराए को लेकर महिला होमगार्ड और बस चालक के बीच सड़क पर जोरदार बहस देखने को मिली। बस को रोककर शुरू हुई यह तू-तू मैं-मैं विवाद कुछ ही मिनटों में हाई वोल्टेज ड्रामा में बदल गया।


सूत्रों के अनुसार, बस किराया को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई। घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जिसमें महिला होमगार्ड जवान और बस कर्मियों के बीच हंगामा साफ दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विवाद के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। 


यह घटना सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि महुआ क्षेत्र में इस तरह के किराए को लेकर होने वाले विवाद पहले भी सामने आते रहे हैं, लेकिन इस बार महिला होमगार्ड और बस चालक के बीच हुई बहस ने ज्यादा ध्यान आकर्षित किया।