Bihar Crime News: उच्चकों ने CSP संचालक की कार से 5.29 लाख उड़ाए, CCTV फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar Crime News: उच्चकों ने CSP संचालक की कार से 5.29 लाख उड़ाए, CCTV फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस बेगूसराय में भोजपुरी के अश्लील गानों पर पिस्टल लहराते डांसर का VIDEO वायरल, जांच में जुटी पुलिस RRC WR Apprentice 2026: रेलवे में निकली बंपर भर्ती... 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानिए क्या है अपडेट क्या यही शराबबंदी है? जनसुराज की पूर्व प्रत्याशी का पति शराब की खेप के साथ घर से गिरफ्तार Bihar Crime News: मामा घर शादी में आई नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों का सहयोग से पुलिस ने मुख्य आरोपियों को दबोचा Bihar News: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे इस जिले लोग, दर्जनों कौवों की मौत से हड़कंप Bihar News: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे इस जिले लोग, दर्जनों कौवों की मौत से हड़कंप Crime News: बिहार में नशीली दवा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो गांवों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, तस्करों की तलाश जारी 77 हजार से ज्यादा स्कूलों में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन, 5 राह-वीरों को किया गया सम्मानित
19-Feb-2026 04:06 PM
By Munna Khan
Viral Video: वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र में एक जन्मदिन पार्टी अब विवाद का कारण बन गई है। बेलसर पंचायत के मुखिया मुकेश शाह अपने 45वें जन्मदिन का आयोजन कर रहे थे। कार्यक्रम में 45 किलो का केक काटा गया और पंचायत के लोगों को निमंत्रण दिया गया।
हैरानी की बात यह है कि पार्टी का मंच बेलसर थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर सजाया गया था। कार्यक्रम में तेज आवाज में भोजपुरी गाने बजाए गए और मुखिया के साथ थाने में तैनात चौकीदार महेश कुमार भी कलाकारों के साथ मंच पर डांस करते नजर आए। इतना ही नहीं, पार्टी में कलाकारों पर पैसे लुटाने का वीडियो भी सामने आया है।
जब आम नागरिकों के डीजे बजाने पर प्रशासन कार्रवाई करता है, तो इस आयोजन पर प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। बेलसर थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम की कोई पूर्व सूचना नहीं थी और किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और स्थानीय स्तर पर इसकी चर्चा तेज है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल यह देखना बाकी है कि वायरल वीडियो के बाद प्रशासन कोई कार्रवाई करता है या नहीं।