रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार
06-Jun-2025 04:23 PM
By Vikramjeet
Bihar News: बिहार के वैशाली जिले में भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर चौक के पास दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे में घायल सभी लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया।
मृत महिला की पहचान 21 वर्षीय कंचन देवी के रूप में की गई है, जो मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा गांव निवासी दिलीप कुमार की पत्नी थीं। दिलीप कुमार के अनुसार, वे लालगंज पकरी स्थित ससुराल से इमादपुर स्थित फुफेरा ससुराल जा रहे थे। हादसे में कंचन देवी का 2 वर्षीय बेटा सत्यम कुमार भी घायल हो गया।
अन्य घायलों में मुजफ्फरपुर के सरैया निवासी दिलीप कुमार का दो साल का बेटा सत्यम कुमार, वैशाली के रहने वाले सागर पासवान का 22 वर्षीय बेटा रंजन कुमार, 21 वर्षीय मिथिलेश कुमार और मुजफ्फरपुर के सरैया निवासी दिलीप कुमार शामिल हैं। सभी गुड़मिया से इमादपुर काम पर जा रहे थे, तभी दुर्घटना हो गई।