ब्रेकिंग न्यूज़

Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह

बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का

बिहार के वैशाली जिले में महनार प्रखंड के बीडीओ ने एक युवक को बीच सड़क पर सरकारी गाड़ी टच होने के विवाद में कई थप्पड़ मार दिए। वायरल वीडियो में युवक माफी मांगता दिख रहा है, जबकि बीडीओ का गुस्सा शांत नहीं हुआ। मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया

Bihar News

16-Feb-2026 03:30 PM

By Munna Khan

Bihar News: बिहार के बेलगाम हो चुके सरकारी अधिकारी अपनी रौब के कारण अक्सर सरकार की फजीहत कराते रहते हैं। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां एक बीड़ियो की रंगबाजी देखने को मिली है। सोशल मीडिया पर तेजी से वालरल हो रहे वीडियो में बीडीओ एक युवक पर बीच सड़क पर थप्पड़ बरसा रहे हैं हालांकि युवक बीडीओ के पैर पकड़कर मांफी मांगता दिख रहा है।


दरअसल, वैशाली में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बीडीओ एक युवक को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। युवक को थप्पड़ मारने वाले बीडीओ महनार ब्लॉक में तैनात हैं। आरोप है कि सरकारी गाड़ी को हल्का सा टच हो जाने के बाद अधिकारी ने आपा खो दिया और युवक को सड़क पर ही कई थप्पड़ जड़ दिए।


युवक माफी मांगता रहा पैर पड़ता रहा लेकिन बीडीओ साहब का गुस्सा शांत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि महनार प्रखंड में तैनात बीडीओ की सरकारी गाड़ी को एक कार सवार युवक की कार छू गई। बस फिर क्या था अधिकारी गाड़ी से उतरे और युवक पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। 


वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक माफी मांग रहा है, पैर पकड़कर गिड़गिड़ा रहा है लेकिन साहब सुनने को तैयार नहीं। एक-दो नहीं, बल्कि कई थप्पड़ जड़ दिए जाते हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हालांकि फर्स्ट बिहार-झारखंड वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


अब बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकारी पद पर बैठे अधिकारियों को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार है। फिलहाल इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।