बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर
10-Jun-2025 09:49 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां बेलगाम स्कॉर्पियो ने 4 लोगों को टक्कर मार दी। जिससे सभी बुरी तरह घायल हो गये। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए पीएससी में भर्ती कराया गया है।
घटना वैशाली के सहदेई थाना क्षेत्र की है जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 4 लोगों को टक्कर मार दी। जिसमें सभी घायल हो गए। तत्काल इलाज के लिए सभी को पीएससी में भर्ती कराया गया है, जहां से दो लोगों की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इस घटना से आक्रोशित लोगों ने स्कॉर्पियो में जमकर तोड़फोड़ की और कार में आग लगा दी। जिससे स्कॉर्पियों पूरी तरह से जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर बिग्रेड को बुलाया जिसके बाद गाड़ी में लगी आग पर काबू पाया गया। वही आक्रोशित लोगों को पुलिस शांत कराने में जुटी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।