BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत
21-Jan-2025 02:05 PM
By Vikramjeet
Bihar News: बिहार के वैशाली में दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। तेज रफ्तार टैंकर ने दोनों बाइक सवार भाइयों को रौंद डाला। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर पथवार शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस को भी लाठियां चटकानी पड़ी है। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के चौरसिया चौक की है।
दरअसल, हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के चौरसिया चौक पर तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में शंकर पासवान और बैजू पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक जंदाहा थाना क्षेत्र के सलाहा गांव के रहने वाले थे और सगे भाई थे। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर जाम कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उसे लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए भीड़ पर लाठियां चटकाई और लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस ने मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक ड्राइवर को तलाश कर रही है।
मृतकों की रिश्तेदार शिवकुमारी देवी ने बताया कि दोनों भाई जंदाहा थाना क्षेत्र के सलाहा गांव के रहने वाले थे और अपनी बेटी को हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ब्रिटानिया बिस्कुट फैक्ट्री में ड्यूटी के लिए पहुंचाकर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार पेट्रोल टैंकर ने कुचल दिया। उधर, इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।