सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
26-Apr-2025 03:27 PM
By Vikramjeet
Bihar News: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 के काजीपुर थाना क्षेत्र के एकरा ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पलट गई। कार पलटी मारते हुए दूसरी लेन में जाकर एक बाइक सवार पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति और कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। मृतक बाइक सवार व्यक्ति की पहचान गोरौल थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी रामजतन सिंह के पुत्र कौशल किशोर सिंह बताए गए हैं। वहीं कार सवार मृतक युवक की पहचान हाजीपुर स्टेशन रोड निवासी मनोज पासवान के 22 वर्षीय पुत्र विशाल उर्फ गोलू के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, गोलू कार सवार होकर सराय की तरफ जा रहा था, तभी हाजीपुर मुजफ्फरपुर एनएच 22 के काजीपुर थाना क्षेत्र के एकरा ओवर ब्रिज पर अनियंत्रित होकर कार पलट गई। कार पलटते हुए दूसरे लेन में जाकर एक बाइक सवार पर पलट गया। जिससे बाइक सवार अधिवक्ता कौशल किशोर सिंह की मौत हो गई।
बताया गया कि कोर्ट में बार काउंसिल का आज चुनाव हो रहा था। कौशल किशोर सिंह अपने घर से बाइक सवार होकर वोट गिराने हाजीपुर कोर्ट आ रहे थे, तभी यह घटना घट गई। दोनों की मौत के बाद दोनों के परिजनों में कोहरा मच गया है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।